बीजापुर: तेलंगाना-बीजापुर बॉर्डर पर नक्सली हमला, 5 जवान शहीद, 8 नक्सली ढेर

बीजापुर। बीजापुर और तेलंगाना की सीमा पर नक्सलियों ने एक बार फिर कायराना हमला किया है। कर्रेरगुट्टा इलाके में चल रहे नक्सल विरोधी ऑपरेशन के दौरान, नक्सलियों ने वाजेड क्षेत्र के पास IED ब्लास्ट कर दिया, जिसमें अब तक 5 जवान शहीद हो गए हैं और एक जवान गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है।

यह हमला उस समय हुआ जब तेलंगाना पुलिस के जवान ऑपरेशन के तहत जंगलों में सर्चिंग कर रहे थे। इसी दौरान नक्सलियों ने अचानक हमला कर दिया। इसके जवाब में सुरक्षाबलों ने मोर्चा संभालते हुए मुठभेड़ शुरू कर दी।

मुठभेड़ में अब तक 8 नक्सलियों के मारे जाने की खबर है, जिनमें सीसी सदस्य चंद्रना और एसजेडसीएम (SZCM) बंडी प्रकाश शामिल हैं। घटना के बाद बीजापुर के उसूर क्षेत्र के लंकापल्ली इलाके में तनाव का माहौल है।

फिलहाल मुठभेड़ जारी है और सुरक्षाबल पूरे इलाके में तलाशी अभियान चला रहे हैं। हालांकि, इस घटना को लेकर अब तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई