School news: आत्मानंद स्कूल में प्रवेश के लिए लॉटरी प्रक्रिया पूरी, सैकड़ों अभिभावक बने भागिदार

School news: बिलासपुर। स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूलों में प्रवेश को लेकर जारी प्रक्रिया के तहत आज लालबहादुर आत्मानंद विद्यालय में लॉटरी निकाली गई। LKG से कक्षा 4 तक की 58 सीटों के लिए 500 से ज्यादा आवेदन आए थे, जिसे लेकर स्कूल प्रबंधन द्वारा पारदर्शी लॉटरी प्रक्रिया संपन्न की गई। इस मौके पर बड़ी संख्या में अभिभावक मौजूद रहे।
लॉटरी प्रक्रिया सुबह 10 बजे शुरू हुई, जहां कुल 561 आवेदनों में से योग्य बच्चों के नाम लकी ड्रा के जरिए चयनित किए गए। जिला शिक्षा अधिकारी के निर्देश पर निष्पक्षता के साथ यह प्रक्रिया पूरी की गई, जिसमें LKG से लेकर कक्षा चौथी तक के रिक्त सीटों को भरने का कार्य हुआ।
कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री तोखन साहू विशेष रूप से शामिल हुए। वहीं, स्कूल प्राचार्य बी के चौकसे, नोडल अधिकारी,शिक्षक-शिक्षिकाएं और सभी अभिभावक भी उपस्थित रहे। विद्यालय प्रबंधन ने बच्चों के भविष्य के लिए पारदर्शी और न्यायसंगत व्यवस्था का आश्वासन दिया।





