बड़े बकायादारों पर गिरेगी गाज: बिलासपुर नगर निगम करेगा सीलिंग और नीलामी

बिलासपुर। नगर निगम ने इस वित्तीय वर्ष में कर वसूली के क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। निगम ने कुल 95 करोड़ रुपये की टैक्स वसूली कर पिछले 10 वर्षों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। अब निगम की नजर उन 10% बड़े बकायादारों पर है, जिन्होंने बार-बार नोटिस के बावजूद अब तक टैक्स नहीं चुकाया है।

90% वसूली पूरी, अब बाकी के खिलाफ कार्रवाई
निगम ने करदाताओं को 30 अप्रैल तक का समय देते हुए अंतिम चेतावनी नोटिस जारी किए थे। अपर आयुक्त खजांची कुम्हार के अनुसार,

“करीब 200 से अधिक बकायादारों को नोटिस भेजे गए थे। उनमें से 90% ने भुगतान कर दिया है। अब बचे हुए 10% पर सीलिंग और संपत्ति की नीलामी की कार्रवाई की जाएगी।”

टैक्स भरने वालों को लाभ, देरी पर दंड
जो उपभोक्ता 30 अप्रैल के बाद टैक्स जमा करेंगे, उन्हें 15% अतिरिक्त शुल्क देना होगा। वहीं, वित्तीय वर्ष 2025–26 का एडवांस टैक्स भरने वालों को 6% की छूट दी जाएगी। यह छूट योजना करदाताओं को समय पर भुगतान के लिए प्रेरित कर रही है।

आंकड़ों में उपलब्धि
31 मार्च तक वसूली: ₹90.11 करोड़
30 अप्रैल तक वसूली: ₹95 करोड़
संपत्तिकर व समेकित यूजर चार्ज से वसूली: ₹56.05 करोड़ (पिछले वर्ष से 41% अधिक)
पिछले वर्ष की कुल वसूली: ₹87 करोड़

निगमायुक्त की रणनीति रंग लाई
नगर निगम की इस ऐतिहासिक सफलता का श्रेय निगमायुक्त अमित कुमार की रणनीतिक नेतृत्व और राजस्व विभाग की सतत निगरानी को दिया जा रहा है। उन्होंने सभी ज़ोन में राजस्व निरीक्षकों को लक्ष्य पूर्ति के लिए स्पष्ट निर्देश दिए थे, जिसका परिणाम आज सामने है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई