रायपुर में सुशासन तिहार के तहत समाधान शिविर की तैयारी के लिए कलेक्टर की बैठक

रायपुर कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह ने कलेक्टोरेट परिसर में रेडक्रॉस सभाकक्ष में जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ सुशासन तिहार के तहत समाधान शिविर की तैयारी को लेकर समीक्षा बैठक की।

बैठक के दौरान कलेक्टर डॉ. सिंह ने अब तक प्राप्त सभी आवेदनों की स्थिति की जानकारी ली और अधिकारियों को निर्देश दिया कि जो बचे हुए आवेदनों हैं, उन्हें आज शाम तक पूर्ण रूप से निपटाया जाए। कलेक्टर ने कहा कि समाधान शिविर के जरिए आम जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान करना सबसे बड़ी प्राथमिकता है।

डॉ. सिंह ने सभी विभागीय अधिकारियों से कहा कि वे 6 मई से शुरू हो रहे समाधान शिविर में समय पर उपस्थित रहें और शिविर की जानकारी ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रचार-प्रसार की व्यवस्था भी सुनिश्चित करें।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देशानुसार राज्य में सुशासन तिहार 2025 का आयोजन किया जा रहा है, जिसका तीसरा चरण 5 मई से 31 मई 2025 तक चलेगा। इस दौरान विभिन्न जनसेवा गतिविधियाँ आयोजित की जाएंगी।

कलेक्टर ने इस शिविर के माध्यम से नागरिकों को राहत पहुंचाने की दिशा में अधिकारियों को सक्रिय रहने की बात कही।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button