Musical program: मन्ना डे की याद में “यादें” नामक संगीतमय कार्यक्रम का हुआ भव्य आयोजन

Musical program: बिलासपुर। सेवन स्टार म्यूजिकल ग्रुप द्वारा पुराना बस स्टैंड के पास मन्ना डे की याद में “यादें” नामक संगीतमय कार्यक्रम आयोजित किया गया। सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक चले इस कार्यक्रम का आयोजन ग्रुप के डायरेक्टर राकेश रोशन शाह द्वारा किया गया। मन्ना डे के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में उन्हें पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई और उसी स्मृति में यह आयोजन हुआ। कार्यक्रम में मन्ना डे के लोकप्रिय गीतों की प्रस्तुति दी गई।

आयोजन में छत्तीसगढ़ के विभिन्न हिस्सों से आए युवा गायकों ने मंच साझा कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। अतिथि के रूप में भाजपा प्रदेश अल्पसंख्यक मोर्चा के विशेष आमंत्रित सदस्य शाहिद रजा, समाजसेवी कमलेश लवहातरे एवं यू. मुरली राव समेत कई गणमान्यजन उपस्थित रहे। ग्रुप का उद्देश्य दिवंगत महान गायकों की स्मृति को जीवित रखते हुए नवोदित कलाकारों को मंच प्रदान करना है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button