सिम्स अस्पताल में कलेक्टर का औचक निरीक्षण, मरीजों की सुविधाओं को लेकर दिए जरूरी निर्देश

बिलासपुर। जिले के कलेक्टर संजय अग्रवाल ने शुक्रवार सुबह सिम्स अस्पताल का अचानक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और मरीजों को बेहतर सुविधाएं देने के लिए कई जरूरी निर्देश दिए।

कलेक्टर ने सबसे पहले ओपीडी में आने वाले मरीजों की सुविधा के लिए एमआरडी पास स्थित लोहे के दरवाजे के पास स्पष्ट सूचना बोर्ड लगाने के निर्देश नगर निगम को दिए। उन्होंने कैजुअल्टी ओपीडी में जाकर डॉक्टरों और मरीजों से बातचीत की और व्हीलचेयर व ट्रॉली के ज़रिए मरीजों को वार्ड तक पहुँचाने की व्यवस्था की जानकारी ली।

एमआरडी में रजिस्ट्रेशन के लिए चल रहे ABHA ऐप के काम की समीक्षा की गई। कलेक्टर ने हर पंजीयन केंद्र पर बारकोड स्कैनर लगाने और मरीजों के बैठने के लिए उचित इंतजाम करने के निर्देश दिए। ट्रायज यूनिट में पहुंचकर उन्होंने एक्सीडेंटल मामलों की जानकारी ली।

कैजुअल्टी वार्ड का निरीक्षण करते हुए उन्होंने मरीजों और उनके परिजनों से स्वास्थ्य सुविधाओं पर चर्चा की और इस वार्ड को जल्द HDU यूनिट में बदलने के लिए सीजीएमएससी को निर्देश दिए। गायनिक वार्ड में परिजनों के लिए बैठने की अतिरिक्त कुर्सियों और सामान रखने की जगह बनाने को कहा गया।

रेडियोलॉजी विभाग में उन्होंने सीटी स्कैन और एमआरआई की संख्या के बारे में जानकारी ली। डॉक्टरों की कमी पर उन्होंने शासन स्तर पर पहल का आश्वासन दिया।

निरीक्षण के अंत में कलेक्टर ने अस्पताल की सफाई और व्यवस्था पर संतोष जताया और सुधार के लिए दिए गए निर्देशों पर जल्द अमल करने को कहा।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई