तकनीकी मदद से हाथियों की निगरानी, अब रात को मूवमेंट ट्रैक कर सकेंगे अफसर

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के धरमजयगढ़ वन मंडल में अब हाथियों की निगरानी के लिए नई टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया जा रहा है। ड्रोन और थर्मल इमेजिंग कैमरे की मदद से वन विभाग की टीम रात में भी हाथियों की हरकतों पर नजर रख पा रही है। इससे जुड़े फोटो भी सामने आए है। इन फोटो में हाथियों का झुंड जंगल में विचरण करता दिख रहा है।
आपको बता दे, कि पहले रात के समय हाथियों पर नजर रखना मुश्किल होता था, लेकिन अब थर्मल टेक्नोलॉजी से यह काम आसान हो गया है। इससे न सिर्फ हाथियों की सही लोकेशन का पता चल रहा है, बल्कि मानव-हाथी संघर्ष की घटनाओं को भी रोका जा सकता है। धरमजयगढ़ के कोयलार, दूलियामुड़ा, छिद्रवार, लालमाटी और आमगांव जैसे इलाकों में करीब 100 से ज्यादा हाथी जंगल में घूम रहे हैं, जिनकी निगरानी ड्रोन से की जा रही है। पर्यटकों की भीड़ से हाथियों को बचाने के लिए बरमकेला क्षेत्र को आम लोगों के लिए फिलहाल बंद कर दिया गया है।





