बिलासपुर में यातायात व्यवस्था सुचारू रखने के लिए 24×7 मुस्तैद रहेगी पुलिस

बिलासपुर। शहर में यातायात व्यवस्था को बेहतर और नागरिकों को सुविधाजनक बनाने के लिए बिलासपुर यातायात पुलिस पूरी तरह से मुस्तैद है। इसके तहत यातायात पुलिस की सभी इकाइयाँ अपने-अपने क्षेत्रों में 24 घंटे तैनात रहेंगी और लगातार निगरानी करेंगी।

यातायात पुलिस द्वारा नागरिकों की सुविधा के लिए एक नई पहल भी की जा रही है। अब शहर के प्रमुख स्थानों पर “नामावली बोर्ड” लगाए जा रहे हैं, जिनमें क्षेत्रीय प्रभारी अधिकारियों और अधीनस्थ कर्मचारियों के नाम और संपर्क नंबर दिए गए हैं। इससे किसी भी यातायात समस्या या अप्रिय स्थिति में नागरिक सीधे संबंधित अधिकारी से संपर्क कर सकेंगे और त्वरित सहायता प्राप्त कर सकेंगे।

इसके अलावा, जिले में पेट्रोलिंग टीम और नेशनल हाईवे पेट्रोलिंग टीम के प्रभारी भी चौबीसों घंटे अपनी सेवाएं देंगे ताकि किसी भी प्रकार की यातायात समस्या तुरंत हल की जा सके।

यातायात पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि वाहन चलाते समय यातायात नियमों का पालन करें। आईटीएमएस (इंटेलिजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम) और यातायात पुलिस की टीमें लगातार निगरानी कर रही हैं। नागरिकों से अपेक्षा है कि वे नियमों का पालन कर यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने में पुलिस का सहयोग करें।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई