आयुक्त विश्वदीप ने किया इंदिरावती कॉलोनी नाला सफाई अभियान का निरीक्षण

रायपुर। नगर निगम रायपुर के आयुक्त विश्वदीप ने आज जोन क्रमांक 4 के तहत पंडित रविशंकर शुक्ल वार्ड नंबर 34 में इंदिरावती कॉलोनी नाले की सफाई अभियान का निरीक्षण किया। इस दौरान जोन 4 के कमिश्नर अरुण ध्रुव और जोन स्वास्थ्य अधिकारी वीरेन्द्र चंद्राकर भी मौजूद रहे।
आयुक्त विश्वदीप ने नाला सफाई के काम को गंभीरता से लेते हुए अधिकारियों को निर्देश दिया कि पूरे नाले की सघन और पूरी तरह से सफाई कराई जाए। उन्होंने खासतौर पर यह सुनिश्चित करने को कहा कि बारिश से पहले नाले में गंदे पानी की निकासी का प्रबंधन अच्छे से किया जाए, ताकि पानी जाम की समस्या न हो।
निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने और सफाई अभियान को तेजी से पूरा करने के लिए भी जरूरी निर्देश दिए।





