Bribery charges: लापता बेटी को ढूंढने ASI ने मांगे 20 हजार, वीडियो वायरल

Bribery charges: बिलासपुर। बिलासपुर जिले के कोटा थाने में पदस्थ एएसआई हेमन्त पाटले पर नाबालिग बेटी को खोजने के नाम पर 20 हजार रुपये की रिश्वत लेने का गंभीर आरोप लगा है। जानकारी के मुताबिक, पीड़ित मां अपनी नाबालिग बेटी की गुमशुदगी को लेकर पिछले चार महीने से थाने के चक्कर काट रही थी, लेकिन हर बार उसे आश्वासन देकर टाल दिया जा रहा था। इस बीच जब बेटी का लोकेशन राजस्थान में मिला, तो उसे वापस लाने के नाम पर एएसआई ने 20 हजार रुपये की मांग की। मजबूरी में महिला को यह राशि देनी पड़ी।
इस दौरान रिश्वत लेते हुए एएसआई का वीडियो भी वायरल हो गया है, जिससे पूरे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। रिश्वत का वीडियो जमकर सोशल मीडिया में वायरल होने लगा जिसके बाद इस मामले को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने गंभीरता से लेते हुए रिश्वत खोरी करने और पुलिस सेवा शर्तों का उल्लंघन करने वाले ASI हेमंत पाटले,को कोटा थाने से तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए लाइन अटैच कर दिया गया है।





