नक्सल ऑपरेशन से नुकसान, पूर्व कांग्रेस मंत्री ने बस्तर के आदिवासियों के लिए सरकार से मांगा विशेष पैकज

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार में पूर्व मंत्री रहे कांग्रेस नेता अमरजीत भगत ने छत्तीसगढ़ सरकार से बस्तर के आदिवासियों के लिए विशेष पैकेज की मांग की है। उनका कहना है कि नक्सल ऑपरेशन की वजह से तेंदूपत्ता और लघु वनोपज के कामों में बाधा आ रही है, जिससे आदिवासियों की आजीविका पर असर पड़ा है।
उन्होंने कहा कि लघु वनोपज आदिवासी समुदाय की मुख्य आजीविका का साधन है। ऐसे में सरकार को विशेष आर्थिक सहायता देकर उन्हें राहत देनी चाहिए। अमरजीत भगत ने यह भी याद दिलाया कि राज्य की 33.6 प्रतिशत आबादी आदिवासी है और करीब 12 प्रतिशत अनुसूचित जाति के लोग रहते हैं, इसलिए इन वर्गों की जरूरतों को प्राथमिकता मिलनी चाहिए।





