गुरुघासीदास यूनिवर्सिटी में नमाज विवाद, सनातन समाज में आक्रोश

बिलासपुर: गुरुघासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय एक बार फिर विवादों में घिर गया है। यूनिवर्सिटी के एनएसएस कैंप में कुछ छात्रों द्वारा नमाज पढ़ने की घटना सामने आने के बाद स्थानीय सनातन संगठनों में नाराज़गी देखी गई।

इस घटना के विरोध में शनिवार को बिलासपुर के कई सामाजिक और धार्मिक संगठनों ने मिलकर यूनिवर्सिटी गेट के बाहर जोरदार धरना प्रदर्शन किया। प्रदर्शन ‘बिलासपुर सामाजिक धार्मिक संगठन’ के बैनर तले किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।

प्रदर्शनकारियों का कहना है कि किसी भी शैक्षणिक संस्था में एक खास धर्म को बढ़ावा देना ठीक नहीं है। उनका मानना है कि यह संविधान की धर्मनिरपेक्ष भावना और छात्रों के अधिकारों के खिलाफ है। लोगों ने यूनिवर्सिटी प्रशासन से सवाल पूछे और इस पूरे मामले की जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की।

प्रदर्शन शांतिपूर्ण रहा, लेकिन लोगों का गुस्सा साफ दिखा। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि वे आने वाले समय में भी इस तरह की गतिविधियों का विरोध करते रहेंगे और जरूरत पड़ी तो आंदोलन तेज किया जाएगा।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई