कबाड़ से जुगाड़: बिलासपुर में कचरे से बने कला के अद्भुत रूप!

बिलासपुर नगर निगम ने शहर की खूबसूरती को निखारने के लिए एक बेहद अनोखी पहल शुरू की है, शहर में अब कबाड़ बेकार नहीं होगा। क्योंकि नगर निगम ने “कबाड़ से जुगाड़” का फॉर्मूला अपनाया है। रिसाइकल, रियूज और रिड्यूस यानी 3R के सिद्धांत को अपनाकर शहर को स्क्रैप आर्ट से सजाया जा रहा है।

शहर के अलग-अलग चौक चौराहों और सार्वजनिक स्थलों की खूबसूरती निखारने के लिए बिलासपुर नगर निगम ने नया कलात्मक तरीका अपनाया है, बिलासपुर निगम ने अब शहर को कबाड़ से सजाने का काम शुरू किया है। कूड़े से बने डेकोरेटिव आर्टवर्क, पुरानी साइकिल, मोटर पार्ट्स, और घरेलू कबाड़ से तैयार स्क्रैप आर्ट शहर की खूबसूरती पर चार चांद लगा रहे हैं, शहर में कुछ जगहों पर पुरानी प्लास्टिक बॉटल से शहर का नक्शा बनाया गया है। इसके साथ ही वेस्ट टू वंडर पार्क की भी स्थापना की गई है, जहां सभी सजावटी कलाकृतियां कबाड़ से बनी हुई हैं।

जहां एक ओर ये पहल पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने वाले कचरे को एक नया जीवन दे रही है। वहीं दूसरी ओर शहर की सुंदरता में चार चांद लगा रही है, नगर निगम के इस नवाचार को लोग खूब पसंद कर रहे हैं

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button