उसलापुर स्टेशन पर पार्किंग ड्रामा: ठेका निलंबित, फिर भी जारी है अवैध वसूली

उसलापुर रेलवे स्टेशन पर पार्किंग को लेकर यात्रियों से ठगी का मामला सामने आया है। रेलवे ने शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए पार्किंग का ठेका निलंबित कर दिया है, लेकिन इसके बावजूद वहां अब भी अवैध रूप से वसूली की जा रही है।

रेलवे के सीनियर डीसीएम अनुराग कुमार सिंह ने बताया कि ठेकेदार बार-बार तय दर से ज्यादा पैसे वसूल रहा था और नियमों का उल्लंघन कर रहा था। लगातार मिल रही शिकायतों के आधार पर सिर्फ तीन महीने के अंदर ही ठेका रद्द कर दिया गया।

इससे पहले भी दिसंबर 2024 में इसी तरह की शिकायत पर ठेका रद्द किया गया था। लेकिन हैरानी की बात यह है कि ठेका निलंबित होने के बाद भी पार्किंग में मनमानी वसूली जारी है। यात्रियों से अब भी पुराने तरीके से पैसे लिए जा रहे हैं।

कई यात्री इस बात से अनजान हैं कि ठेका रद्द हो चुका है और वे बिना सवाल किए पैसे दे रहे हैं। रेलवे ने अब तक इस अवैध वसूली को रोकने के लिए कोई सख्त कदम नहीं उठाया है।

रेलवे अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही नया पार्किंग ठेका शुरू किया जाएगा और तब तक व्यवस्था को सुधारने के लिए जरूरी कार्रवाई की जाएगी।

यात्रियों से अपील:

यदि आप उसलापुर स्टेशन पर पार्किंग शुल्क दे रहे हैं, तो रसीद जरूर लें और किसी भी तरह की मनमानी वसूली की शिकायत तुरंत रेलवे को करें।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button