मुंगेली में रेत के अवैध भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, 1000 ट्राली रेत जब्त

मुंगेली: जिले में नए कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार के निर्देश पर प्रशासन ने सख्त एक्शन लिया है। 23 अप्रैल 2025 को पथरिया विकासखंड के ग्राम सल्फा में रेत के अवैध भंडारण पर बड़ी कार्रवाई की गई।

खनिज विभाग की जानकारी के अनुसार, तहसीलदार सरगांव और नायब तहसीलदार की संयुक्त टीम ने छापा मारकर लगभग 1,000 ट्रैक्टर-ट्राली रेत जब्त की। यह रेत गंगा बाई चक्रधारी, अश्वनी कौशल, राहुल महिलांगे, सुरेन्द्र साहू, शत्रुघ्न ठाकुर, पप्पू सतनामी और विकास अग्रवाल द्वारा अवैध रूप से डंप की गई थी। सभी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

इसके अलावा अवैध तरीके से रेत ले जा रहे एक ट्रैक्टर को भी पकड़ा गया है। प्रशासन की इस कार्रवाई से साफ हो गया है कि अब अवैध खनन और भंडारण पर सख्ती से नजर रखी जाएगी।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई