चाकू से हमला, फिर भी आरोपी को छोड़ा – पुलिस पर उठे सवाल

रायपुर। सिविल लाइन थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक सुलभ शौचालय कर्मचारी पर चाकू से हमला किया गया। यह घटना बाजपेयी ग्राउंड के सामने स्थित सुलभ शौचालय की है। बताया जा रहा है कि आरोपी सोनू मानिकपुरी ने शौचालय शुल्क को लेकर हुए विवाद में कर्मचारी पर पहले चाकू से वार किया और फिर वाइपर से मारकर जान से मारने की धमकी दी।
घायल कर्मचारी ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची सिविल लाइन पुलिस ने एफआईआर तो दर्ज की, लेकिन हैरानी की बात ये रही कि इतने गंभीर मामले को भी पुलिस ने मामूली धाराओं में दर्ज किया और आरोपी को सिर्फ मुचलके पर छोड़ दिया।
इस मामले के बाद पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं। लोग पूछ रहे हैं कि जब जानलेवा हमला हुआ है, तो फिर गंभीर धाराएं क्यों नहीं लगाई गईं? क्या पुलिस दबाव में काम कर रही है?
पीड़ित पक्ष अब न्याय की मांग कर रहा है और आरोपी पर सख्त कार्रवाई की मांग कर रहा है।





