बिलासपुर पहुंचे पूर्व राज्यपाल रमेश बैस, मीडिया से की चर्चा

बिलासपुर: शनिवार को एक दिवसीय दौरे पर बिलासपुर पहुंचे पूर्व राज्यपाल और वरिष्ठ बीजेपी नेता रमेश बैस ने छत्तीसगढ़ भवन में पत्रकारों से बातचीत की। उन्होंने कहा कि राज्यपाल का कार्यकाल पूरा करने के बाद वे अब पूरी तरह से छत्तीसगढ़ में सक्रिय हो गए हैं। उन्होंने पार्टी में फिर से शामिल होकर संगठन मंत्री और प्रभारी से कहा है कि पार्टी चाहे तो उनका पूरा उपयोग कर सकती है। वे अब पूरी तरह पार्टी के लिए उपलब्ध हैं और जो भी जिम्मेदारी मिलेगी, उसे निभाने के लिए तैयार हैं।

मंत्रिमंडल विस्तार में देरी पर जताई चिंता

रमेश बैस ने मुख्यमंत्री साय सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार में हो रही देरी पर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि डेढ़ साल से मंत्री पद खाली हैं, जो चिंता का विषय है। यदि समय पर मंत्रिमंडल विस्तार होता तो संबंधित विभागों में काम बेहतर तरीके से हो सकता था। उन्होंने सरकार से अपील की कि अब जल्द से जल्द मंत्रिमंडल का विस्तार किया जाए और सभी जरूरी पद भर दिए जाएं।

शराबबंदी पर बोले – सरकार को उठाना चाहिए सख्त कदम

राज्य में शराबबंदी को लेकर पूछे गए सवाल पर रमेश बैस ने कहा कि सरकार को इस विषय पर गंभीरता से विचार करना चाहिए। उन्होंने कहा कि सर्वे में यह बात सामने आई है कि देश में सबसे ज्यादा शराब की खपत छत्तीसगढ़ में होती है, जो कि चिंता का विषय है। आने वाली पीढ़ी की भलाई के लिए सरकार को शराब पर नियंत्रण के लिए ठोस कदम उठाने चाहिए।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button