छेड़छाड़ और लूटपाट के मामलों में फरार आरोपी छह महीने बाद गिरफ्तार

बिलासपुर पुलिस की दबिश में पकड़ा गया आरोपी अंकित सिंह ठाकुर, न्यायिक रिमांड पर भेजा गया......

बिलासपुर
बिलासपुर के चकरभाठा थाना क्षेत्र में युवतियों से छेड़छाड़ और लूटपाट के दो अलग-अलग मामलों में फरार चल रहे आरोपी अंकित सिंह ठाकुर को पुलिस ने छह महीने बाद गिरफ्तार कर लिया है।
आरोपी ने अक्टूबर 2024 में दो वारदातों को अंजाम दिया था। पहली घटना काली ढाबा के पास हुई थी, जहां आरोपी ने पीड़िता से अश्लील गाली-गलौच कर छेड़छाड़ की थी।
दूसरी वारदात रामावैली गेट के पास हुई, जहां प्रार्थी वेदांत शुक्ला के साथ गाली-गलौच करते हुए लूटपाट की गई थी। दोनों मामलों में चकरभाठा पुलिस अपराध दर्ज कर, लगातार आरोपियों की तलाश कर रही थी। चकरभाठा पुलिस ने आरोपी का लोकेशन ट्रेस कर राजकिशोर नगर स्थित उसके निवास से घेराबंदी कर उसे पकड़ा। पूछताछ में आरोपी ने दोनों घटनाओं को अंजाम देना कबूल किया, जिसके बाद उसे न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया.

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button