बिलासपुर:17 वर्षीय नाबालिग लड़के ने की आत्महत्या, सिविल लाइन थाना क्षेत्र की घटना

बिलासपुर। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के कूदुदंड इलाके में एक 17 वर्षीय नाबालिग लड़के द्वारा आत्महत्या किए जाने की सनसनीखेज घटना सामने आई है। मृतक का शव उसके घर के एक बंद कमरे में फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला।
घटना माताचौरा इलाके की है। जानकारी के अनुसार, मृतक के सामने रहने वाली एक परिचित युवती जब उसके लिए नाश्ता लेकर पहुंची, तो दरवाजा खटखटाने पर कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। उसी समय मृतक का एक दोस्त भी वहां आ पहुंचा और जब उसने कमरे की ओर देखा, तो नाबालिग लड़का फांसी पर लटका हुआ मिला।
सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। आत्महत्या के कारणों का अब तक कोई स्पष्ट सुराग नहीं मिल पाया है। फिलहाल पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है और परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है।
1
/
592


Ishika Yadav ने बताई मोर छैया भुइयां 3 की कहानी | मोर छैया भुइयां 3 | Mor Chhaiya Bhuiya 3

एक ऐसा ऐप जो करेगा 40 का काम | #viralvideo #cgnnlive #shorts #youtubeshorts

कांग्रेस के पोस्टर को भाजपा ने कहा"गंदी सोच" | #viralvideo #cgnnlive #shorts #youtubeshorts

नेता के फ्लेक्स ने ले ली जान? | Bilaspur Tragic Accident | Chhattisgarh News
1
/
592
