शराब में जहर मिलाकर पिलाया, दो की मौत; आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर चाम्पा। छत्तीसगढ़ की  नवागढ़ पुलिस ने 6 मार्च को शराब पीने से दो लोगों की मौत के मामले में बड़ा खुलासा किया है। पुलिस ने मामले में इलाके के राम गोपाल खूंटे को गिरफ्तार किया है। राम गोपाल ने शराब में जहर मिलाकर मृतको को पिलाया था। पुलिस आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

नवागढ़ पुलिस के अनुसार बीते दिनों गांव में रहने वाले सीता राम खूंटे और रोहित तेंदुलकर संदेहास्पद मौत हुई थी। रोहित और सीताराम के साथी सुंदरलाल ने गांव में रहने वाले राम गोपाल खूंटे पर संदेह जताते हुए शिकायत की थी। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने जांच की और राम गोपाल को हिरासत में लेकर पूदताछ की, तो उसने बताया, कि बदले की भावना से शराब में जहर मिलाकर सुंदर लाल कुर्रे को मारने की कोशिश की थी, लेकिन वह शराब नहीं पी पाया।

इसके बजाय, पास में बैठे सीता राम खूंटे और रोहित तेंदुलकर ने उस जहरीली शराब को पी लिया, जिससे उनकी मौत हो गई। जांजगीर चाम्पा के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कश्यप ने बताया कि पुलिस ने आरोपी राम गोपाल खूंटे के खिलाफ BNS की धारा 103 के तहत कार्रवाई की है और उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी ने अपनी बदली की भावना के चलते शराब में जहर मिलाया और दो निर्दोष लोग उसकी शिकार हो गए।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई