छत्तीसगढ़ के 4 बेहतरीन टूरिस्ट स्पॉट, मन मोह लेगी इसकी सुंदरता

छत्तीसगढ़ में नदी जंगल और झरनो के अलावा यहाँ के पहाड़ और वादियां भी दुनिया भर में प्रचलित है।
अगर आप पहाड़ों और प्राकृतिक सौंदर्य के शौकिन हैं, तो आज हम आपको छत्तीसगढ़ की कुछ ऐसे बेहतरीन और अद्भुत हिल स्टेशनों के बारे में बताएँगे जो आपके ट्रैवलिंग प्लान में जरूर शामिल होने चाहिए। यहां के नजारे और पहाड़ी इलाकों की शांति आपको एक अलग ही अनुभव देंगी।
छत्तीसगढ़, जो झरनों, किलों और मंदिरों के लिए प्रसिद्ध है, वहीं आप यहां के हिल स्टेशनों की खूबसूरती देख हैरान रह जाएंगे। तो चलिए जानते हैं छत्तीसगढ़ के कुछ सबसे खूबसूरत पहाड़ी इलाकों के बारे में।
1 बैलाडीला: बैलाडीला छतीसगढ़ राज्य के सबसे लोकप्रिय स्थलों में से एक है, जो 1276 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। यहां के अद्भुत झरने, रोमांचकारी जंगल और शांत उद्यान आपको सुकून देंगे। बैलाडीला का नाम इसकी पहाड़ी के आकार से लिया गया है, जो बैल के कूबड़ जैसा दिखता है। यहां की चोटी, आकाश नगर से आपको कुछ शानदार दृश्य देखने को मिलते हैं।

2 गड़िया पर्वत, कांकेर: कांकेर जिले का गड़िया पर्वत या किला डोंगरी छत्तीसगढ़ के सबसे ऊंचे पहाड़ों में से एक है। यहां दूध नदी का दृश्य और महाशिवरात्रि के दौरान भगवान की पूजा के लिए आने वाले श्रद्धालु इस स्थान को विशेष बनाते हैं। इसके अलावा, यहां की प्राकृतिक सुंदरता और धार्मिक महत्व यात्रियों के लिए आकर्षण का केंद्र हैं।

3 अंबिकापुर: सरगुजा जिले में स्थित अंबिकापुर, छत्तीसगढ़ के सबसे बेहतरीन हिल स्टेशनों में से एक है। यह शहर अपनी सुंदरता और झरनों के लिए प्रसिद्ध है। यहां की हरियाली, गुफाएं, और झरने आपको ट्रैकिंग और रोमांचकारी गतिविधियों का मौका देते हैं। यह एक आदर्श सप्ताहांत गंतव्य है और रायपुर से आसानी से पहुंचा जा सकता है।

4 चिरमिरी: कोरिया जिले में स्थित चिरमिरी को अक्सर छत्तीसगढ़ का स्वर्ग कहा जाता है। यहां की हरे-भरे जंगल, पुराने मंदिर और कोयले की खदानें इस स्थान को एक विशिष्ट पहचान देती हैं। इसका मौसम साल भर खुशनुमा रहता है, जो इसको हर मौसम में घूमने के लिए आदर्श बनाता है।

तो, अगर आप अपनी अगली यात्रा में पहाड़ों की सैर करना चाहते हैं, तो छत्तीसगढ़ के इन खूबसूरत हिल स्टेशनों को अपनी लिस्ट में जरूर शामिल करें। इन स्थानों पर आप प्रकृति के साथ शांति और सुकून का अनुभव कर सकते हैं





