रायपुर पुलिस ने 10 साल से फरार चल रही बिनीता शर्मा को गाजियाबाद से किया गिरफ्तार, ऐसे करती थी बच्चो का शोषण

रायपुर
रायपुर पुलिस ने 10 साल से फरार चल रही बिनीता शर्मा को गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार कर लिया है। बिनीता शर्मा पर आरोप था कि उसने अपने पति सतीश शर्मा के साथ मिलकर आदिवासी बच्चों से जबरन घरेलू काम कराया। सतीश शर्मा को पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया था और वर्ष 2022 में उसे आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी, लेकिन बिनीता शर्मा फरार थी।

क्या था शोषण का तरीका

आरोपी दंपति, बिनीता और सतीश शर्मा, कबीर नगर फेस-4, रायपुर में रहते थे और इन्होंने “बस्तर मित्र फाउंडेशन” नाम से एक फर्जी संस्था बनाई थी। इस संस्था के माध्यम से उन्होंने जवाहर उत्कर्ष योजना के तहत तीन आदिवासी बच्चों को उच्च शिक्षा दिलाने का झांसा दिया और उन्हें अपने घर बुलाया। लेकिन शिक्षा देने के बजाय, बच्चों से झाड़ू-पोछा, बर्तन धोने, गाड़ी साफ करने, और हाथ-पैर दबवाने जैसे घरेलू काम कराए जाते थे। बच्चों को परिवार से बात करने तक की अनुमति नहीं दी जाती थी।

कबीर नगर थाना में मामला दर्ज

इस मामले में कबीर नगर थाना में मामला दर्ज किया गया था। पुलिस ने लंबे समय तक बिनीता शर्मा की तलाश की और अंततः गाजियाबाद में छापेमारी कर उसे गिरफ्तार किया। इस ऑपरेशन में नगर पुलिस अधीक्षक अमन कुमार झा, थाना कबीर नगर के सहायक उप निरीक्षक घनश्याम साहू, महिला आरक्षक शारदा ध्रुव, कंचन लता खालको, और आरक्षक राधेश्याम सिंह (ACCU) की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
वक्फ (संशोधन) विधेयक 2025: मुख्य बिंदु Manoj Kumar: मनोज कुमार के निधन से जुड़ी प्रमुख बातें…
वक्फ (संशोधन) विधेयक 2025: मुख्य बिंदु Manoj Kumar: मनोज कुमार के निधन से जुड़ी प्रमुख बातें…