रायपुर शहर को संवारने के लिए निगम का 1,529 करोड़ का बजट पेश

रायपुर नगर निगम द्वारा पेश किया गया बजट इस बार 1,529 करोड़ 53 लाख 28 हजार रुपये का है। बजट में कई महत्वपूर्ण योजनाओं का प्रस्ताव किया गया है, जिनमें शहरवासियों के लिए कई फायदे की योजनाएं शामिल हैं।
महापौर मीनल चौबे ने बजट पेश करते हुए कहा, ‘हमने बनाया, हम ही संवारेंगे, और उन्होंने इस बजट को एक फायदे का बजट बताते हुए इसके प्रमुख कार्यों की जानकारी दी। इस बजट में विशेष रूप से महिलाओं के लिए कई योजनाएं प्रस्तावित की गई हैं, जिनमें तीन स्थानों पर वर्किंग विमेंस हॉस्टल और विमेन रेस्ट रूम बनाए जाएंगे, जिनमें सैनेटरी वेंडिंग मशीन और बेबी फीडिंग रूम भी होंगे।
इसी के साथ सेंट्रल लाइब्रेरी और रीडिंग जोन के निर्माण के लिए 2284.56 लाख रुपये की राशि का प्रावधान किया गया।
मुख्यमंत्री नगरोत्थान योजना के तहत रायपुर के 18 प्रमुख सड़क जंक्शनों, महादेव घाट पुनर्निर्माण योजना फेस-1, और तेलीबांधा चौक के पास टेक्नो टावर तैयार करने के लिए 9300 लाख रुपये का प्रावधान।
महिलाओं के लिए सेनेटरी वेंडिंग मशीन और बेबी फीडिंग रूम की स्थापना की जाएगी।
पब्लिक प्लेस पर महिला सुरक्षा के तहत सर्विलांस कैमरे लगाए जाएंगे। इसके लिए 20 लाख का प्रावधान है।
यूथ हॉस्टल के लिए 15 करोड़ रुपये और नालंदा लाइब्रेरी के लिए 22 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
महादेव घाट सौंदर्यकरण के लिए 15 करोड़ रुपये का प्रावधान।
इलेक्ट्रॉनिक मार्केट, क्रिस्टल मार्केट और ट्रेड टावर के लिए 219 करोड़ रुपये का प्रावधान।
दिव्यांग पार्क और दिव्यांग फ्रेंडली भवन के लिए 10 करोड़ रुपये का प्रावधान।
युवाओं के लिए इनोवेशन सेंटर की स्थापना।
तालाबों के संरक्षण के लिए 30 करोड़ रुपये का प्रावधान।
इसके अलावा, पर्यावरण संरक्षण, प्रधानमंत्री आईवी सेवा, धार्मिक और ऐतिहासिक स्थलों के संरक्षण, और वेंडिंग जोन के विकास के लिए भी विशेष प्रावधान किए गए हैं।





