पुलिस को मिली बड़ी सफलता, PACL चिटफंड कंपनी के दो फरार डायरेक्टर्स गिरफ्तार

रतनपुर, छत्तीसगढ़ – रतनपुर पुलिस ने सात वर्षों से फरार PACL चिटफंड कंपनी के दो डायरेक्टरों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों का नाम गुरमित सिंह और सुब्रतो भट्टाचार्य है, जो पूरे भारत में विभिन्न स्थानों पर धोखाधड़ी के मामलों में आरोपी हैं।

70,000 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का मामला
PACL चिटफंड कंपनी ने देशभर के निवेशकों से 70,000 करोड़ रुपये जुटाने का दावा किया था, लेकिन रकम लौटाए बिना ही कंपनी के अधिकारी फरार हो गए थे। इस मामले की शुरुआत 2018 में रतनपुर थाने में हुई थी, जब अनिल मधुकर नामक व्यक्ति ने शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में उन्होंने बताया कि PACL कंपनी ने 1449 निवेशकों से 42.78 करोड़ रुपये दोगुना करने का लालच देकर लिए थे, लेकिन वापस नहीं किए।

गिरफ्तारी और पूछताछ
इस मामले में पहले ही कई डायरेक्टर्स को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है, लेकिन गुरमित सिंह और सुब्रतो भट्टाचार्य सहित अन्य आरोपियों की तलाश जारी थी। पुलिस को सूचना मिली कि ये दोनों आरोपी पहले से ही जेल में बंद हैं, जिसके बाद न्यायालय की अनुमति से उन्हें रिमांड पर लिया गया। पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि PACL कंपनी ने पूरे भारत में हजारों करोड़ रुपये की ठगी की है।

इस मामले में पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय में पेश कर दिया है, और मामले में आगे की जांच जारी है। बता दें कि इस मामले की जांच लोढ़ा कमेटी द्वारा की जा रही है, और PACL कंपनी के खिलाफ छत्तीसगढ़ के 18 जिलों में एफआईआर दर्ज की गई है। फिलहाल दो मुख्य आरोपियों को हिरासत में लिया गया है, और इस चिटफंड कंपनी के खिलाफ कारवाई जारी है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई