अटल विश्वविद्यालय में शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया शुरू, जल्द होगी कमी दूर

बिलासपुरअटल बिहारी वाजपेई विश्वविद्यालय में शिक्षकों की कमी की समस्या जल्द ही खत्म होने वाली है। लंबे समय से यहां रिक्त पदों के कारण पढ़ाई प्रभावित हो रही थी। छात्रों को सही तरीके से शिक्षा न मिल पाने की शिकायतें लगातार सामने आ रही थीं। विश्वविद्यालय प्रशासन ने इस समस्या का समाधान निकालते हुए 18 रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके लिए नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया गया है।

35 में से 18 पदों पर होगी पहली चरण की नियुक्ति

विश्वविद्यालय के कुलपति आचार्य अरुण दिवाकर नाथ वाजपेई ने बताया कि विश्वविद्यालय में कुल 35 पद रिक्त हैं, जिनमें से प्रथम चरण में 18 पदों को भरा जा रहा है। उन्होंने बताया कि नियुक्ति प्रक्रिया को 2 से 3 महीने में पूरा कर लिया जाएगा। इस प्रक्रिया के पूरा होते ही विश्वविद्यालय में शिक्षकों की कमी को काफी हद तक दूर कर लिया जाएगा और पढ़ाई के स्तर में सुधार आने की उम्मीद है।

कुलपति ने यह भी बताया कि शासकीय स्वीकृति मिलने के बाद ही इन पदों के लिए नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू की गई है। विश्वविद्यालय प्रबंधन का उद्देश्य है कि शैक्षणिक गतिविधियों को जल्द से जल्द सुचारू रूप से चलाया जाए और छात्रों को बेहतर शिक्षा मिल सके। विश्वविद्यालय प्रशासन यह सुनिश्चित करने की कोशिश कर रहा है कि सभी नियुक्तियां पारदर्शी और निष्पक्ष तरीके से की जाएं।

अटल बिहारी वाजपेई विश्वविद्यालय के इस कदम से छात्रों में भी उत्साह देखने को मिल रहा है। उम्मीद है कि आने वाले समय में विश्वविद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार होगा और छात्रों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जानिए! जुमे की नमाज़ के 5 महत्वपूर्ण सन्देश रमज़ान महीने में ईद क्यों मनाई जाती है? जानिए इसके महत्वपूर्ण पहलू
जानिए! जुमे की नमाज़ के 5 महत्वपूर्ण सन्देश रमज़ान महीने में ईद क्यों मनाई जाती है? जानिए इसके महत्वपूर्ण पहलू