अग्निवीर पुरुष भर्ती के परिणाम घोषित, 680 उम्मीदवारों को छत्तीसगढ़ से मिली सफलता

छत्तीसगढ़ से जुड़ी एक बड़ी खबर है, जहां अग्निवीर पुरुष भर्ती के परिणाम घोषित किए गए हैं। इस भर्ती परीक्षा में राज्य के कुल 680 उम्मीदवार सफल हुए हैं। यह भर्ती परीक्षा दिसंबर 2024 में रायगढ़ में आयोजित की गई थी, जिसमें कुल 6,726 उम्मीदवार ने भाग लिया था।
सफल उम्मीदवारों के लिए ट्रेनिंग की जानकारी
सफल उम्मीदवारों के लिए एक अहम सूचना है कि सभी को 24 मार्च को नया रायपुर स्थित सेना भर्ती कार्यालय में उपस्थित होना होगा। इसके बाद, उनकी ट्रेनिंग 01 मई से शुरू की जाएगी।
अग्निवीर जीडी, तकनीकी और ट्रेडमेन के परिणाम घोषित
अग्निवीर पुरुष भर्ती के तहत अग्निवीर जीडी (जनरल ड्यूटी), अग्निवीर तकनीकी और अग्निवीर ट्रेडमेन के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं।
अग्निवीर कर्लक और डब्ल्यू.एम.पी. का परिणाम जल्द
साथ ही, अग्निवीर कर्लक और अग्निवीर डब्ल्यू.एम.पी. (वायरलेस मेकेनिकल प्लंबर) के परिणाम की घोषणा अगले 1-2 दिनों में की जा सकती है।





