Et af de længst eksisterende offshore-navne er stadig Queenvegas selvom konkurrencen er blevet hård. I sammanställningar av nyare alternativ förekommer Slotser casino som ett av flera mindre kända varumärken. Bland mindre etablerade sajter återfinns Newlucky casino som har en relativt enkel webbplats men ett brett spelutbud. För dem som vill veta mer om sajter utan begränsningar kan man klicka här och bläddra bland alternativen. Among lion-themed brand entries is www.leoncasino.nu which sits alongside several similar names. För spelare som är nyfikna på bonus buy-mekaniken kan man läs mer här för en bredare överblick.

बीजापुर के युवाओं ने दिखाया नक्सल मुक्त छत्तीसगढ़ का सपना, मुख्यमंत्री ने दिया साथ निभाने का भरोसा

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के युवाओं ने राजधानी रायपुर में एक ऐतिहासिक पहल की। राज्य की ‘स्वामी विवेकानंद युवा प्रोत्साहन योजना’ के तहत ये युवा विधानसभा परिसर का दौरा करने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मुलाकात की और अपनी इच्छा जाहिर की कि वे अपने गांव, जिले और प्रदेश को नक्सलवाद से मुक्त देखना चाहते हैं। वे चाहते हैं कि वे भी विकास की मुख्यधारा में शामिल होकर अपना भविष्य उज्जवल बना सकें।

मुख्यमंत्री ने दिया युवाओं को भरोसा

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने युवाओं की इस मजबूत इच्छाशक्ति की सराहना करते हुए कहा, “आपका संकल्प ही हमारा संकल्प है। यदि क्षेत्र के युवा ठान लें, तो हम सबके सहयोग से जल्द ही नक्सलवाद के अंधकार को समाप्त कर सकते हैं। छत्तीसगढ़ को समृद्धि और विकास की नई ऊंचाइयों तक ले जाने में आपकी भूमिका महत्वपूर्ण होगी।”

उन्होंने कहा कि सरकार ‘नियद नेल्ला नार योजना’ के तहत बीजापुर और अन्य सुदूर इलाकों में विकास की रोशनी पहुंचाने के लिए तेजी से काम कर रही है। निरंतर खुल रहे सुरक्षा कैंप और प्रशासन की बढ़ती पहुंच से नक्सलियों का प्रभाव धीरे-धीरे कम होता जा रहा है।

प्रधानमंत्री और गृह मंत्री भी रख रहे हैं नजर

मुख्यमंत्री साय ने बताया कि उन्होंने हाल ही में दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी। केंद्र सरकार भी बीजापुर और बस्तर संभाग के अन्य क्षेत्रों के विकास के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। प्रधानमंत्री और गृह मंत्री लगातार इन क्षेत्रों की स्थिति पर नजर रख रहे हैं और विकास कार्यों की समीक्षा कर रहे हैं।

मूलभूत सुविधाओं की दिशा में हो रहा काम

मुख्यमंत्री ने युवाओं को आश्वस्त किया कि उनके गांवों में मोबाइल टावर लगाने, पक्की सड़कें बनाने, हर घर में बिजली पहुंचाने और परिवहन सुविधाओं का विस्तार करने की योजनाएं सरकार की प्राथमिकता में हैं। सरकार यह सुनिश्चित करना चाहती है कि सुदूर इलाकों के लोगों को भी शहरों जैसी सुविधाएं मिल सकें।

राजधानी का अनुभव रहा खास

बीजापुर के सैकड़ों युवाओं के लिए यह दिन एक खास अनुभव था। राजधानी रायपुर में उन्होंने विधानसभा परिसर का दौरा किया और दर्शक दीर्घा में बैठकर सदन की कार्यवाही देखी। यह देखकर वे बेहद उत्साहित हुए कि जनप्रतिनिधि किस तरह से अपने क्षेत्रों के विकास के लिए चर्चा करते हैं।

उपमुख्यमंत्री ने दिया आश्वासन

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने भी युवाओं से बातचीत की और उन्हें बताया कि सरकार पूरी तरह से उनके साथ है। गांवों में सड़क, बिजली, पानी, राशन, चिकित्सा और आवास जैसी सभी सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए तेजी से काम किया जा रहा है।

सशक्त युवा, सशक्त छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री साय ने युवाओं को संदेश दिया कि शिक्षा ही विकास का मूलमंत्र है। जब युवा सही दिशा में आगे बढ़ेंगे, तो कोई भी ताकत क्षेत्र के विकास को नहीं रोक सकती। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे सरकारी योजनाओं का लाभ उठाएं और छत्तीसगढ़ को नक्सल मुक्त, विकसित और समृद्ध राज्य बनाने में अपना योगदान दें।

बीजापुर के युवाओं की यह मजबूत आवाज पूरे प्रदेश के लिए प्रेरणादायक बन गई है। सरकार और युवा मिलकर छत्तीसगढ़ को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का संकल्प कर रहे हैं।

 

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई