होली के दिन मस्जिदों में नमाज के समय में बदलाव

छत्तीसगढ़ में इस बार होली के दिन शुक्रवार को मस्जिदों में नमाज के समय में बदलाव किया गया है। यह कदम सामाजिक समरसता को बनाए रखने के उद्देश्य से उठाया गया है। छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सलीम राज ने जानकारी दी कि इस बार शुक्रवार को होली होने की वजह से अधिकांश मस्जिदों में दोपहर 1 बजे होने वाली जुम्मे की नमाज अब 2 से 3 बजे के बीच होगी।
वक्फ बोर्ड ने इस संबंध में सभी मस्जिदों के पदाधिकारियों को पत्र भेजकर इस बदलाव की सूचना दी है। शुक्रवार को मुस्लिम समुदाय के लोग जुम्मे की नमाज पढ़ते हैं, और इस दिन दोपहर 12 बजे जोहर की नमाज होती है। ऐसे में होली के दिन नमाजी अगर मस्जिद के लिए निकलते, तो विवाद की आशंका हो सकती थी। इस वजह से नमाज का समय बदलने का निर्णय लिया गया है, और सभी से शांति बनाए रखने की अपील भी की गई है।
यह निर्णय धार्मिक सौहार्द और सामाजिक समरसता को बनाए रखने के लिए लिया गया है ताकि दोनों समुदायों के बीच कोई विवाद न हो और होली का पर्व सभी के लिए सुखद और शांतिपूर्ण तरीके से मनाया जा सके।





