रायपुर:मुख्यमंत्री को छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा भेंट, महिला सदस्यों ने कुटीर उद्योग पहल की जानकारी दी

रायपुर:छत्तीसगढ़ प्रदेश कुनबी समाज महासंगठन के 20 सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय  से मुलाकात कर छत्रपति शंभाजी महाराज के जीवन पर आधारित फिल्म “छावा” को राज्य में कर मुक्त करने के निर्णय पर आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह फैसला इतिहास को आमजन तक सहज रूप से पहुँचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री श्री साय को छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा, मराठी टोपी, शॉल और श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया और उनके नेतृत्व में प्रदेश में सुशासन और विकास के लिए प्रशंसा व्यक्त की। इसके साथ ही, उन्होंने शिवाजी जयंती पर सार्वजनिक अवकाश घोषित करने की मांग भी रखी।

महिला सदस्यों ने कुटीर उद्योग पहल से मुख्यमंत्री को अवगत कराया

प्रतिनिधि मंडल की महिला सदस्यों श्रीमती सारिका गेडेकर और श्रीमती मनिषा बारसे ने मुख्यमंत्री को बताया कि कुनबी समाज की महिलाओं ने सामाजिक भवन में कुटीर उद्योग की स्थापना की है। इस पहल के तहत महिलाएँ हल्दी, मिर्च, मसाले आदि के निर्माण और पैकेजिंग का कार्य कर रही हैं, जिससे उन्हें आर्थिक आत्मनिर्भरता मिल रही है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे महिला सशक्तिकरण की दिशा में प्रेरणादायक कदम बताया और सरकार की ओर से हरसंभव सहयोग देने का आश्वासन दिया।

समाज भवन निर्माण और भविष्य की योजनाओं पर चर्चा

प्रतिनिधि मंडल ने प्रदेश कुनबी समाज भवन के निर्माण से जुड़ी जानकारी मुख्यमंत्री को दी और समाज की भविष्य की कार्ययोजनाओं पर चर्चा की। इस दौरान श्री रंजीत भाऊ मुनेश्वर, श्री उमेश घोड़मोड़, श्री दिलीप गेडेकर, श्री हेमराज, श्री प्रेम बोहरे, श्री वासुदेव फुंडे, श्रीमती रागिणी गेडेकर, श्रीमती संगिता भंडारकर, श्रीमती रिंकु सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button