तेज रफ्तार बोलरो पेड से टकराई, दो की मौत

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में आज सुबह एक तेज रफ्तार बोलेरो अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई और एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना प्रतापपुर थाना क्षेत्र के शिवपुर तिराहे पर हुई।

हादसा इतना भयंकर था कि बोलेरो का सामने का हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस ने घायल महिला को तत्काल अस्पताल भेजा और मर्ग कायम कर मृतकों के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है, जबकि घायल महिला का इलाज अम्बिकापुर मेडिकल कॉलेज में जारी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई