तालाब सौंदर्यीकरण के नाम पर सड़क बर्बाद कर रहा ठेकेदार, अफसर खामोश

रायपुर। राजधानी रायपुर में इन दिनों विभिन्न तालाबों का सौंदर्यीकरण किया जा रहा है। लेकिन ठेकेदार की लापरवाही के चलते सौंदर्यीकरण के नाम पर सड़कों को बर्बाद किया जा रहा है। मामला बिरगांव के बुधवार बाजार स्थित मोतीसागर तालाब के है, जहां शासन – प्रशासन द्वारा सौंदर्यीकरण का काम कराया जा रहा है।

वहीं ठेकेदार द्वारा सौंदर्यीकरण के नाम पर सड़कों को बर्बाद किया जा रहा है। तालाब से निकलने वाली मिट्टी को बेतरतीब तरीके से वाहनों में लोड कर ढोया जा रहा है। इसके चलते वाहनों से मिट्टियों का ढेर सड़कों पर गिर रहा है।

बिरगांव से शहर की ओर आने वाली सड़कों पर जगह – जगह मिट्टियों के ढेर जम गए है। इसके चलते राहगीरों को काफी तकलीफों का सामना पड़ रहा है। साथ ही रात के समय दुर्घटना होने का भी खतरा बना हुआ है। वहीं ठेकेदार के इस मनमानी को देखकर भी शासन – प्रशासन मौन है। गौरतलब है कि बीते साल करोड़ों की लागत से इस सड़क का निर्माण कराया गया था। वहीं अब ये सड़क ठेकेदार के लापरवाही की भेंट चढ़ते दिखाई पड़ रही है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई