Et af de længst eksisterende offshore-navne er stadig Queenvegas selvom konkurrencen er blevet hård. I sammanställningar av nyare alternativ förekommer Slotser casino som ett av flera mindre kända varumärken. Bland mindre etablerade sajter återfinns Newlucky casino som har en relativt enkel webbplats men ett brett spelutbud. För dem som vill veta mer om sajter utan begränsningar kan man klicka här och bläddra bland alternativen. Among lion-themed brand entries is www.leoncasino.nu which sits alongside several similar names. För spelare som är nyfikna på bonus buy-mekaniken kan man läs mer här för en bredare överblick.

CG News:नगर सरकार बनते ही अतिक्रमण पर कार्रवाई, वान्या लॉन पर चला बुलडोजर

CG News:जगदलपुर: छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में नगर सरकार बनने के तुरंत बाद प्रशासन ने अवैध अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है। प्रशासन ने दलपत सागर के पास सड़क किनारे बने वान्या लॉन की बाउंड्री को तोड़ दिया और मालिक को 24 घंटे के अंदर जगह खाली करने का अल्टीमेटम दिया है। यदि तय समय में लॉन खाली नहीं किया गया, तो प्रशासन पूरे लॉन पर बुलडोजर चला देगा।

अवैध रूप से कृषि भूमि पर बना था लॉन

प्रशासन के मुताबिक, दलपत सागर के किनारे स्थित निजी भूमि पर यह लॉन बनाया गया था, लेकिन यह ज़मीन कृषि के लिए आरक्षित है। इस भूमि का उपयोग केवल खेती या पशुपालन के लिए किया जा सकता है, लेकिन लॉन मालिक ने नियमों का उल्लंघन करते हुए यहां व्यवसायिक निर्माण कर लिया। इसी के चलते प्रशासन ने बुलडोजर चलाकर कार्रवाई की है।

पहले भी उठ चुका है मामला

यह कोई नया मामला नहीं है। कुछ दिन पहले भी दलपत सागर के किनारे अतिक्रमण को लेकर विवाद हुआ था। स्थानीय लोगों और अधिकारियों ने इस पर आपत्ति जताई थी। लेकिन अब नगर सरकार बनने के बाद इस मामले में पहली बड़ी कार्रवाई की गई है।

नगर सरकार बनते ही सख्त कार्रवाई

एक दिन पहले ही भाजपा के मेयर समेत 30 पार्षदों ने शपथ ली थी। नगर सरकार बनते ही सबसे पहले अवैध अतिक्रमण के खिलाफ यह सख्त कदम उठाया गया। नगर निगम आयुक्त ने कहा है कि शहर में जहां भी अवैध निर्माण मिलेगा, वहां बुलडोजर चलेगा।

बुलडोजर एक्शन जारी रहेगा

प्रशासन ने साफ किया है कि अवैध कब्जे को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। शहर में जहां भी नियमों का उल्लंघन कर निर्माण किया गया है, उन पर जल्द कार्रवाई होगी। इस कार्रवाई से शहर में अवैध कब्जा करने वालों में हड़कंप मचा हुआ है।

 

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई