तालाब : करोड़ों की लागत से बना तालाब बदहाल, उपकरणों की हो रही चोरी..

बिलासपुर.
तालाब: वार्ड क्रमांक 19 में करोड़ों की लागत से तैयार तालाब सौंदर्यीकरण परियोजना पर असामाजिक तत्वों का साया मंडरा रहा है। स्मार्ट सिटी के तहत बनाए गए इस तालाब को लोगों के मॉर्निंग और इवनिंग वॉक के लिए एक विशेष सौगात के रूप में विकसित किया गया था। लेकिन सुरक्षा व्यवस्था की कमी के कारण अब यह स्थान असामाजिक गतिविधियों का केंद्र बन गया है।

शाम होते ही यहां शराबियों का जमावड़ा लगने लगा है, जिससे यह स्थान अब लोगों के लिए सुरक्षित नहीं रह गया है। इसके अलावा तालाब परिसर में लगे इलेक्ट्रिक पोल के पैनल चोरी हो रहे हैं और यहां की स्टेच्यू भी जर्जर अवस्था में पहुंच चुकी हैं। असामाजिक तत्वों की गतिविधियों के कारण लोग अब इस क्षेत्र में आने से कतराने लगे हैं।

वार्ड पार्षद भरत कश्यप ने इस अव्यवस्था को लेकर नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि वह जल्द ही इस मामले को उच्च अधिकारियों के सामने उठाएंगे और तालाब की सुरक्षा व्यवस्था को सुधारने की मांग करेंगे।

यह स्थिति चिंता का विषय बन चुकी है, क्योंकि करोड़ों की लागत से तैयार इस परियोजना का उद्देश्य शहरवासियों को एक सुंदर और सुरक्षित सार्वजनिक स्थान प्रदान करना था। लेकिन सुरक्षा के अभाव में यह अब अपनी मूल परिकल्पना से पूरी तरह भटक चुका है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई