Fire accident:भारी आग से बारदाना गोदाम राख, घटना का वीडियो वायरल!

Fire accident:राजनांदगांव:शहर के शंकरपुर क्षेत्र में स्थित बारदाना गोदाम में अचानक भीषण आग लग गई, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। आग इतनी तेज थी कि धुएं का गुबार दूर-दूर तक दिखाई दे रहा था।

फायर ब्रिगेड और पुलिस मौके पर पहुंची

आग लगने की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया। पुलिस टीम भी घटनास्थल पर मौजूद है और आग पर काबू पाने के लिए लगातार कोशिश की जा रही है।

गोदाम में रखे थे पुराने बोरे

जानकारी के अनुसार, यह गोदाम राजेश देवांगन का बताया जा रहा है। यहां पुराने बारदाना (बोरे) रखे जाते हैं और उनकी सिलाई का काम किया जाता है। गोदाम में अधिक मात्रा में पुराने बोरे होने के कारण आग तेजी से फैल गई, जिससे दमकल कर्मियों को काफी मशक्कत करनी पड़ रही है।

आग लगने का कारण अज्ञात

अब तक यह साफ नहीं हो पाया है कि आग कैसे लगी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

इलाके में दहशत, आग बुझाने की कोशिश जारी

भीषण आग और उठते धुएं के कारण स्थानीय लोगों में डर का माहौल बन गया है। फायर ब्रिगेड की टीम आग को बुझाने में जुटी हुई है। प्रशासन ने लोगों से शांत रहने और सुरक्षित रहने की अपील की है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई