CG Politics: टीएस सिंहदेव का दावा: भाजपा ने लखमा पर पार्टी में शामिल होने का डाला था दबाव

CG Politics: रायपुर:छत्तीसगढ़ के पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने ईडी द्वारा जब्त की गई लखमा की डायरी का जिक्र करते हुए एक बड़ा खुलासा किया, कहा कि भाजपा ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कवासी लखमा पर पार्टी में शामिल होने का दबाव बनाया था। साथ ही उन्होंने दावा किया कि भाजपा ने लखमा को प्रस्ताव दिया था कि यदि वह भाजपा में शामिल होते हैं, तो उनके खिलाफ किसी भी तरह की कानूनी कार्रवाई नहीं की जाएगी।
उन्होंने आगे कहा कि विपक्ष द्वारा सरकार पर दबाव बनाने के लिए विभिन्न एजेंसियों का दुरुपयोग किया जा रहा है। उन्होंने इस पूरे मामले की गंभीर जांच और सच्चाई सामने लाने की मांग की।
इस बयान के बाद छत्तीसगढ़ की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। भाजपा की ओर से अब तक इस आरोप पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है, लेकिन कांग्रेस ने इसे लोकतंत्र के लिए खतरा बताया है।





