पुलिस की बड़ी कार्रवाई, वनरेक्स” का परिवहन करते आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर : छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर जिले के सकरी थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से नशीली कफ सिरप “वनरेक्स” का परिवहन कर रहे आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति स्विफ्ट डिजायर कार (MH 12 KN 4428) में इलाहाबाद से रायपुर की ओर नशीली कफ सिरप लेकर जा रहा है।

सूचना मिलते ही पुलिस की टीम ने राष्ट्रीय राजमार्ग 130 पर ग्राम पाड़ कृष्ना ढाबा के पास उक्त वाहन को घेराबंदी कर रोका और तलाशी लेने पर कार्टून में भरे 120 नग नशीली कफ सिरप  बरामद किए। साथ ही, आरोपी द्वारा परिवहन में इस्तेमाल किए जा रहे स्विफ्ट डिजायर कार  को भी जब्त कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान रायपुर के रहने वाले  मिथिलेश तिवारी के रूप में की गई. आरोपी मिथलेश के ऊपर एनडीपीएस एक्ट का मामला दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है.

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई