स्कूल के बाथरुम में बलास्ट, स्कूल प्रबंधन की गंभीर लापरवाही आई सामने

बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर के सेंट विंसेंट पलोटी स्कूल में शुक्रवार को हुए एक बड़े हादसे ने स्कूल प्रशासन की गंभीर लापरवाही को उजागर कर दिया है। स्कूल के टॉयलेट में हुए सोडियम ब्लास्ट से चौथी कक्षा की मासूम बच्ची बुरी तरह झुलस गई। इस घटना के बाद से परिजनों में जबरदस्त आक्रोश है। शनिवार सुबह से ही बड़ी संख्या में अभिभावक स्कूल के बाहर इकट्ठा होकर जवाब मांग रहे हैं। उनका आरोप है कि प्रबंधन इस मामले को दबाने की कोशिश कर रहा है और दोषियों पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर रहा।

घटना के विरोध में शनिवार को सुबह से ही अभिभावकों ने स्कूल के बाहर प्रदर्शन शुरू कर दिया। उनका कहना है कि वे सुबह से गेट पर खड़े हैं, लेकिन अब तक स्कूल प्रशासन ने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया है। सूत्रों के अनुसार, ब्लास्ट में इस्तेमाल हुआ सोडियम स्कूल की लैब से नहीं, बल्कि ऑनलाइन पटना से मंगाया गया था, जिससे स्कूल प्रबंधन की संलिप्तता पर सवाल उठ रहे हैं। प्रदर्शन कर रहे परिजनों ने चेतावनी दी है कि 24 घंटे के भीतर दोषियों पर FIR दर्ज की जाए और इस घटना के लिए जिम्मेदार लोगों को स्कूल से निकाला जाए, अन्यथा आंदोलन और तेज किया जाएगा तो वहीं पुलिस का कहना है कि अपराध दर्ज कर लिए मामले को जांच की जा रही है दोषियों पर कारवाई की जाएगी.

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई