CM साय मना रहे अपना 61वां जन्मदिन, पीएम मोदी सहित दिग्गज नेताओं ने दी बधाई


आश्रम के छात्रों ने CM साय को हैप्पी बर्थडे कहा
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय अपने जन्मदिन के मौके पर गृह ग्राम बगिया पहुंचे, जहां बालक आश्रम के नन्हे छात्रों ने उन्हें बड़ी मासूमियत से स्वागत किया और जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने बच्चों की बधाई को हर्षोल्लास के साथ स्वीकार किया और उनके साथ बातचीत की। उन्होंने बच्चों को परिश्रम और अध्ययन के महत्व को समझाते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपनी माता जसमनी देवी से आशीर्वाद लिया। माता ने उन्हें लंबी उम्र और राज्य की उन्नति के लिए अच्छे काम करने का आशीर्वाद दिया।





