राजिम कुंभ कल्प मेला फ्लॉप : आखिर क्यों घटी श्रद्धालुओं की संख्या ?

रायपुर : राजिम कुंभ कल्प, छत्तीसगढ़ का अपना कुंभ है… इसे छत्तीसगढ़ का प्रयागराज भी कहा जाता है… हर साल यहां 20 – 25 लाख श्रद्धालु स्नान और दर्शन के लिए पहुंचते हैं… हर साल राज्य सरकार इसकी व्यवस्थाओं के लिए करोड़ो खर्च भी करती है.. इसी प्रकार इस साल भी इसके लिए करीब काफी खर्च किए गए है… लेकिन नतीजा ये हो रहा है कि इस साल ये पुरी तरह व्यर्थ जा रहे हैं…

लाखों की भीड़ हजारों में सिमटी

बता दें कि छत्तीसगढ़ में राजिम कुंभ कल्प का आयोजन 12 फरवरी से 26 फरवरी तक हो रहा है… छत्तीसगढ़ सरकार इसे खूब महत्व देती रही हैं और श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र भी होता है… कुंभ की तरह ही, इसमें भी देशभर से साधु जुटते हैं… लाखों लोग अपने कुंभ में ध्यान-स्नान के लिए जमा होते हैं… लेकिन इस बार तस्वीर थोड़ी अलग है… लाखों की भीड़ हजारों में दिख रही है। खासतौर पर दिन में दुकानदार, खरीदारों के लिए तरस गए हैं। शाम को थोड़ी रौनक होती है। लेकिन इस बार पहले जैसी बात नहीं…. वहीं इस साल मेला स्थल में भी बदलाव किया गया है… इस साल मेला स्थल अब संगम स्थल में नहीं, बल्कि वहां से 750 मीटर दूर लक्ष्मण झूला और चौबे बांधा के बीच लगा है…

 

प्रशासन ने की है खुब तैयारियां

वैसे ऐसा नहीं है कि प्रशासन ने कोई कमी छोड़ी हो… हर साल की तरह इस साल खूब तैयारियां की गई है…देशभर से कलाकार अपनी कला का प्रदर्शन करने छत्तीसगढ़ पहुंच रहे हैं..  जनता के मनोरंजन के लिए मीना बाजार भी लगा है… यात्रियों के लिए गाड़ियों की पार्किंग की व्यवस्था भी की गई है… लेकिन यात्री, पहुंच ही नहीं रही… तो अब सवाल है कि गलती किसकी है… या फिर ऐसी कौन- सी कमी रह गई है.. जिसके कारण इस बार श्रद्धालुओं की संख्या घट गई..

क्या है कारण

दरअसल इस बार कई ऐसे कारण हैं.. जिसके कारण भीड़ कम नजर आ रही है… जैसे कि-

  • यहां दिन की गर्मी मार्च और अप्रैल जैसी हो गई है,
  • लोग दिन में आने से बच रहे हैं….
  • छात्रों की परीक्षाएं चल रही हैं…
  • किसान रबी फसल लगाए हुए हैं
  • पंचायत चुनाव भी हो रहा है

 

महाकुंभ भी है बड़ी वजह

इसके अलावा महाकुंभ भी अभी जारी है… जिसके चलते श्रद्धालुओं का मुख्य आकर्षण महाकुंभ बना हुआ है… प्रदेश के नेता भी राजिम न जा कर महाकुंभ की ओर बढ़ रहे हैं… अब ऐसे में हाल कुछ ऐसा है कि जिस ओर नेता हैं उस ओर जनता है… तो भला राजिम कुंभ कल्प की ओर किसका ध्यान होगा… और इन्हीं सब कारणों की वजह से राजिम कुंभ कल्प -2025 में श्रद्धालुओं की संख्या कम है…

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button