Et af de længst eksisterende offshore-navne er stadig Queenvegas selvom konkurrencen er blevet hård. I sammanställningar av nyare alternativ förekommer Slotser casino som ett av flera mindre kända varumärken. Bland mindre etablerade sajter återfinns Newlucky casino som har en relativt enkel webbplats men ett brett spelutbud. För dem som vill veta mer om sajter utan begränsningar kan man klicka här och bläddra bland alternativen. Among lion-themed brand entries is www.leoncasino.nu which sits alongside several similar names. För spelare som är nyfikna på bonus buy-mekaniken kan man läs mer här för en bredare överblick.

Political conflict: राजेश मूणत ने कांग्रेसियों को दी सलाह, कहा- कुंभ में डुबकी लगाने की जरुरत, सारे पाप धुल जाएंगे

Political conflict (रायपुर) : भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ विधायक राजेश मूणत ने कांग्रेस पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि, कांग्रेस को कुम्भ में डुबकी लगाने की जरुरत है। उनके सारे पाप धुल जाएंगे। केंद्र से मिले पैसों को कांग्रेस ने बंदरबांट किया इसलिए जनता ने कांग्रेस को पूरी तरह से नकार दिया है। कांग्रेस के पूर्व मंत्री अमरजीत भगत के बयान पर विधायक राजेश मूणत ने पलटवार किया है।

मूणत ने कहा कि, कांग्रेस का विश्वास टूटा है, तीन चुनाव में कांग्रेस को हार मिली है। कांग्रेस को जनता ने नकार दिया है। मोदी की गारंटी और विष्णु देव साय के विश्वास ने जो कहा वह करके दिखाया है। बीजेपी ने जनता से किया कमिटमेंट को पूरा किया है। शहरी सेक्टर की जनता से किया गया हर वादा पूरा किया जाएगा। आगे मूणत ने कहा कि, जनता ने जिस तरह अपना स्नेह दिखाया, उनका विकास निश्चित होगा। हमारे सारे पार्षद और महापौर जनता की हर एक अपेक्षा पूरी करेंगे।

बीजेपी की जीत पर बनाए गए समीकरण पर राजेश मूणत ने कहा कि, छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद राज्य को लूटने का काम किया। कई बड़े-बड़े स्कैंडल निकाल कर आए। उन स्कैंडल के कई चेहरे बल पर है कई जेल में है। पैसे का दुरुपयोग और बंदर बांट कांग्रेस ने किया। केंद्र सरकार से भरपूर पैसा मिलने के बावजूद इस शहर का विकास नहीं किया। कांग्रेस सरकार में रहे महापौर ने स्मार्ट सिटी के पैसों का बंदरबांट किया।

इसलिए जनता ने इस चुनाव में उसका जवाब दिया है। कांग्रेस के लिए यह हर चिंतन का विषय है। वहीं जीत के बाद प्रदेश में काम की रूपरेखा पर मूणत ने कहा कि,जनता से जो वादे किए गए हैं उन्हें पूरा किया जाएगा। नई योजनाएं बनाकर रायपुर को राजधानी के रूप में खड़ा किया जाएगा। राजेश मूणत ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि, कांग्रेस के सभी नेताओं को एक होने की जरूरत है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन में प्रदेश अध्यक्ष और रायपुर मेयर तक की तस्वीर नहीं लगाई गई थी। कांग्रेस पार्टी पर पैसे लेकर टिकट बेचने के भी आरोप लगे। कांग्रेस को आत्म चिंतन करने की जरूरत है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई