Tragic road accident: 2 बाइकों के बीच जबरदस्त भिड़त, 3 की मौत 4 की हालत गंभीर

Tragic road accident (बालोद) : बालोद जिले के ग्राम आड़ेझर के पास दो बाइक की आपस में टक्कर हो जाने से तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं एक बच्चा और महिला सहित कुल चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार देर शाम बालोद जिले के महामाया थाना अंतर्गत मनकुंवर -महामाया मार्ग पर ग्राम आड़ेझर के पास दो मोटर साइकिल की आपस में टक्कर हो गई।
ठाकुर पारा कोटागांव निवासी 36 वर्षीया भूपत पिता चेतन चुरेन्द्र, 29 वर्षीया निसंग्राम कोला पिता प्रताप सिंह कोला, ग्राम नारंगसुर निवासी 35 वर्षीया छबि लाल दरों पिता रिसाऊ राम की मौत हो गई। वहीं, इस सड़क दुर्घटना के बाद अन्य घायलों को उपचार के लिए दल्ली राजहरा अस्पताल ले जाया गया। महामाया पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
वहीं 15 फ़रवरी को बलौदाबाजार जिले के भवानीपुर गांव में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 12वीं कक्षा की छात्रा की मौत हो गई। छात्रा स्कूल से साइकिल पर घर लौट रही थी, तभी तेज रफ्तार सीमेंट से लदा ट्रक उसे कुचलते हुए निकल गया। हादसे में छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई। जिससे गांव में आक्रोश फैल गया।





