Civic Election Results: रायपुर निगम में भाजपा का कब्जा, बिलासपुर में भी कांग्रेस प्रत्याशी ने हार की स्वीकार

Civic Election Results (रायपुर) : छत्तीसगढ़ के 10 नगरपालिक निगमों में सुबह से वोटों की गिनती जारी है। अब तक आए रुझानों में भाजपा ने तीन नगर निगम चिरमिरी, रायगढ़ और अंबिकापुर में अपना परचम लहरा दिया है। वहीं रायपुर नगर निगम में भी भाजपा ने जबरदस्त जीत दर्ज की है।
बीजेपी महापौर प्रत्याशी मीनल चौबे ने 1 लाख से अधिक वोटों से जीत दर्ज की है। कांग्रेस प्रत्याशी दीप्ति दुबे से मीनल चौबे का सीधा मुकाबला था, लेकिन इस मुकाबले में मीनल चौबे ने शुरू से जबरदस्त बढ़त बनाते हुए जीत दर्ज कर ली है। वहीं बिलासपुर नगर निगम में भाजपा प्रत्याशी पूजा विधानी के सामने कांग्रेस प्रत्याशी ने अपनी हार स्वीकार कर ली है।
भाजपा इस बार के नगरीय निकाय चुनाव में ऐतिहासिक 10 में से सभी 10 सीटों पर जीत दर्ज करने जा रही है। वहीं कार्यकर्ता भाजपा कार्यालय पहुंचकर जीत का जश्न मना रहे हैं।





