liquor scam: 6 घंटे तक एजाज ढेबर से क्या पूछती रही EOW ?

liquor scam: छत्तीसगढ़ शराब घोटाला मामले में रायपुर के पूर्व मेयर एजाज ढेबर से EOW दफ्तर में छह घंटे तक पूछताछ की गई। इस मामले में एजाज ढेबर ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि, ‘कुछ लोगों के बारे में पूछताछ की गई है। मैंने अपनी जानकारी दे दी है। EOW जांच कर रही है, और मैं जांच में पूरा सहयोग करूंगा। EOW जो भी पूछेगी, मैं उसे बताऊंगा।

ढेबर ने यह भी कहा कि, मैं किसी भी मामले में इंवॉल्व नहीं हूं। पहले भी कभी किसी मामले में इन्वॉल्व नहीं था और आगे भी ऐसा नहीं होगा।

पूछताछ के दौरान EOW ने खाने और पानी के लिए भी पूछा, लेकिन ढेबर ने अपने घर से खाना मंगवाकर खाया।

आपको बता दें कि शराब घोटाला मामले में एजाज ढेबर के भाई अनवर पहले से ही रायपुर सेंट्रल जेल में बंद हैं। EOW और प्रवर्तन निदेशालय की टीमें इस मामले की गहनता से जांच कर रही हैं।
अब यह देखना यह होगा कि इस मामले में आगे क्या कार्रवाई होती है और क्या एजाज ढेबर के खिलाफ कोई और कदम उठाए जाएंगे।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई