ACTION: दुर्ग में नो-एंट्री को लेकर पुलिस हुई सख्त; चालान काटकर दी समझाइश

दुर्ग। नो-एंट्री क्षेत्र में भारी वाहनों के प्रवेश पर दुर्ग और भिलाई शहर में पुलिस ने कड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है। ट्रैफिक पुलिस ने बुधवार को फ्लाई ऐश लेकर जाने वाले 8 भारी वाहनों का 18 हजार रुपये का चालान काटा।
दुर्ग ट्रैफिक एएसपी ऋचा मिश्रा ने बताया कि शहर के कुछ हिस्सों में दुर्घटना और ट्रैफिक की भीड़ को देखते हुए नो एंट्री लागू की गई है। इसके बावजूद भारी वाहन इन इलाकों में प्रवेश कर रहे थे। इसके बाद पुलिस ने उतई के मार्केट और आवासीय क्षेत्रों में चेकिंग की और दिन में प्रवेश करने वाले 8 भारी वाहनों पर चालान किया।

हेवी वाहनों की सख्ती

एएसपी ट्रैफिक ने कहा कि ज्यादातर वाहन भारत माला परियोजना के लिए फ्लाई ऐश लेकर जा रहे थे। इन वाहन चालकों को पहले समझाया गया था कि वे नो एंट्री की टाइमिंग का पालन करें, लेकिन उन्होंने नहीं मानी।

नई समयसीमा

अब, ट्रैफिक पुलिस ने आदेश जारी किया है कि उतई के मार्केट और आवासीय क्षेत्रों सहित जहां-जहां नो एंट्री लागू है, वहां भारी वाहनों का प्रवेश रात 11 बजे से सुबह 6 बजे तक ही किया जाएगा। इस आदेश का उल्लंघन करने पर कड़ी चालानी कार्रवाई की जाएगी।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई