Sharab Ghotala: एपी त्रिपाठी को सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत

रायपुर। छत्तीसगढ़ में हुए कथित शराब घोटाले के आरोपी अरुणपति त्रिपाठी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। SC ने शर्तों के साथ उन्हें जमानत दे दी है। यह राहत ED द्वारा दर्ज किए गए मनी लॉन्ड्रिंग मामले में मिली है। हालांकि, उन्हें फिलहाल जेल में ही रहना होगा क्योंकि EOW में उनके खिलाफ एक और मामला चल रहा है।

अरुणपति त्रिपाठी पिछले 1 साल से ज्यादा समय से जेल में बंद हैं। शराब घोटाले की CBI जांच कर रही है, और ED ने ACB में FIR दर्ज कराई है। FIR में 2 हजार करोड़ रुपये से अधिक के घोटाले का आरोप है। ED की जांच में यह खुलासा हुआ कि तत्कालीन भूपेश सरकार के कार्यकाल में IAS अफसर अनिल टुटेजा, आबकारी विभाग के MD AP त्रिपाठी और कारोबारी अनवर ढेबर के एक सिंडिकेट ने मिलकर यह घोटाला किया।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई