MURDER: कोरबा में मिली विधवा की खून से लथपथ लाश, पुलिस जुटी जांच में

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के ग्राम लैंगी में एक विधवा महिला की खून से लथपथ लाश मिली है। मृतका कंचन बाई (45) पिछले 1 महीने से मकान निर्माण का काम कर रही थी, सोमवार सुबह उसी मकान में शव मिला है।

ग्रामीणों ने बताया कि महिला अपने बड़े भाई के साले के साथ यहां आई थी, घटना के बाद वह गायब है। मृतक के चेहरे में चोट के निशान भी मिले है, पुलिस ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस के अनुसार ग्राम लैंगी निवासी धिरन धनुहार (60) के यहां मकान बन रहा है, कई मजदूर पिछले 1 महीने से घर बनाने में जुटे थे, जिस दिन महिला की लाश मिली है उस दिन काम पर कोई नहीं आया था।​​​​​​​

ग्रामीणों ने देखी लाश

घटना वाले दिन मकान मालिक धिरन अपने परिवार के साथ रविवार को कहीं चला गया था और कंचन बाई अकेली घर में सो रही थी। सोमवार सुबह ग्रामीणों ने धिरन के घर में कंचन बाई की खून से लतपथ लाश देखी।

मृतका कंचन बाई अगरिया कोटमर्रा की रहने वाली है। वह घर में अकेली रहती थी उसके पति की मौत हो गई थी और बच्चे नहीं है। मजदूरी करके जीवनयापन करती थी, काम के सिलसिले में ही महिला लैंगी गांव गई थी, वहां रहकर मकान निर्माण का काम कर रही थी।​​​​​​​

फॉरेंसिक टीम कर रही जांच

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। फॉरेंसिक एक्सपर्ट डॉ. सत्यजीत कोसरिया और वैज्ञानिक अधिकारी डॉ. राजश्री की टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। जांच में मृतका के आंख के पास गंभीर चोट के निशान मिले, जिससे खून बह रहा था। थाना प्रभारी श्रवण कुमार विश्वकर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम संदिग्ध परिस्थितियों में मौत की जांच कर रही है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button