Et af de længst eksisterende offshore-navne er stadig Queenvegas selvom konkurrencen er blevet hård. I sammanställningar av nyare alternativ förekommer Slotser casino som ett av flera mindre kända varumärken. Bland mindre etablerade sajter återfinns Newlucky casino som har en relativt enkel webbplats men ett brett spelutbud. För dem som vill veta mer om sajter utan begränsningar kan man klicka här och bläddra bland alternativen. Among lion-themed brand entries is www.leoncasino.nu which sits alongside several similar names. För spelare som är nyfikna på bonus buy-mekaniken kan man läs mer här för en bredare överblick.

KAWARDHA NIKAY CHUNAV: गृहमंत्री विजय शर्मा ने लाइन में लगकर किया मतदान

कवर्धा। छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में नगरीय निकाय चुनाव के लिए मतदान जारी है। सुबह 8 बजे से वोटिंग शुरू हो गई है और लोग बढ़-चढ़कर मतदान केंद्रों पर पहुंच रहे हैं। इस बार, शहर के विकास और मूलभूत सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए मतदाता अपना वोट दे रहे हैं। खासकर महिला मतदाताओं में उत्साह देखा जा रहा है।

गृहमंत्री विजय शर्मा ने भी अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। वे कवर्धा के बाल मंदिर स्थित बूथ क्रमांक 43 पहुंचे और लाइन में खड़े होकर मतदान किया। आपको बता दे, कि कवर्धा जिले में कुल 7 नगरीय निकाय हैं, जिनमें 120 वार्ड हैं। यहां पर 78,817 मतदाता हैं, जिनमें से 38,578 पुरुष और 40,239 महिला मतदाता हैं। इन निकायों में 145 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। मतदान का समय सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक है। चुनाव परिणाम की घोषणा 15 फरवरी को की जाएगी।

वोटिंग केंद्रों में इतने मतदाता

  • कवर्धा नगर पालिका: 27 वार्ड, 39,276 मतदाता, 52 मतदान केंद्र
  • पंडरिया नगर पालिका: 18 वार्ड, 14,715 मतदाता, 18 मतदान केंद्र
  • पाण्डातराई नगर पंचायत: 15 वार्ड, 5,650 मतदाता, 15 मतदान केंद्र
  • पिपरिया नगर पंचायत: 15 वार्ड, 3,875 मतदाता, 15 मतदान केंद्र
  • इंदौरी नगर पंचायत: 15 वार्ड, 4,731 मतदाता, 15 मतदान केंद्र
  • बोड़ला नगर पंचायत: 15 वार्ड, 4,691 मतदाता, 15 मतदान केंद्र
  • लोहारा नगर पंचायत: 15 वार्ड, 5,879 मतदाता, 15 मतदान केंद्र

 

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई