Election campaign: बिलासा दाई केवटिन नगर रेलवे क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी प्रकाश यादव का चुनावी प्रचार, जन समर्थन कर मांग रहे आशीर्वाद

Election campaign: वार्ड क्रमांक 69 बिलासा दाई केवटिन नगर रेलवे क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी प्रकाश यादव लगातार जनता के बीच जन समर्थन कर उनका आशीर्वाद मांग रहे हैं हालांकि प्रकाश यादव पहले भी पार्षद का चुनाव जीत कर वार्ड की सेवा कर चुके हैं,
तो वही एक बार फिर से वह चुनावी मैदान में है प्रकाश यादव ने पार्षद के अपने कार्यकाल में वार्ड का विकास किया है यही वजह है कि वार्ड की जनता भी उन्हें अपना आशीर्वाद प्रदान करने का मन भी लगभग बन चुकी है हालांकि रेलवे परिक्षेत्र होने के कारण यहां रेलवे के द्वारा ज्यादा विकास कार्य नहीं कराया जा सकते फिर भी भाजपा प्रत्याशी का मानना है कि वह वार्ड में व्याप्त समस्याओं को दूर करने के लिए नगर निगम से प्रस्ताव बनाकर रेलवे से स्वीकृत करेंगे, इसके बाद वार्ड में विकास की नई गाथा को लिखने की एक अनुभव पहल होगी क्योंकि अभी भी वार्ड क्रमांक 69 में विकास काफी दूर है रेलवे बड़ी क्षेत्र होने के वजह से यहां ज्यादा कार्य नहीं कराए गए हैं, लेकिन हम वार्ड पार्षद का दावा है कि लगातार नगर निगम और रेलवे प्रशासन के बीच समन्वय बैठक यहां की समस्याओं को दूर किया जाएगा, जिससे इस वार्ड में रहने वाले रह वासियों को सुविधा मिल सके इसके अलावा उद्यान जिम सहित अन्य सुविधा भी यहां प्रदान करने की कोशिश होगी





