MISSING: प्रेमिका से मिलने गया युवक लापता, जांच में जुटी पुलिस
सारंगगढ़। छत्तीसगढ़ के सारंगगढ़ जिले के सरसिंवा थाानाक्षेत्र में निवासरत युवक लापता हो गया। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामले में जांच शुरू की है। युवक के लापता होने की घटना को उसके प्रेम प्रसंग से जोड़कर देखा जा रहा है। जानकारी के अनुसार, युवक अपनी प्रेमिका से मिलने गया था, जिसके बाद से वह लापता है।
परिनजों की शिकायत पर पुलिस ने तलाश शुरू कर दी है। इसी बीच सरसिंवा के जंगलों में पुलिस को खून के धब्बे और खून से सने डंडे मिले है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निमिषा पांडेय, बिलाईगढ़ एसडीओपी विजय ठाकुर और डॉग स्क्वायड की टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल युवक की तलाश जारी है। तकनीकी जांच के अलावा सभी बिंदुओं पर केस की जांच कर रहे है। युवक का जल्द पता लगा लिया जाएगा।





