Uproar over the statement: महंत के बयान पर टीएस की प्रतिक्रिया, कहा- उनकी निजी राय, कांग्रेस में केंद्रीय नेतृत्व ही लेती है फैसला

Uproar over the statement (अंबिकापुर) : छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत चुनाव प्रचार के लिए अंबिकापुर पहुंचे थे। जहां उन्होंने कहा कि, कांग्रेस आगामी विधानसभा का चुनाव पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव के नेतृत्व में लड़ेगी। उनके इस बयान के बाद जमकर सियासी घमासान मच गया था। लेकिन अब टीएस सिंहदेव ने इसे उनकी व्यक्तिगत राय बताया है।

पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव प्रतिक्रिया देते हुए इसे उनकी निजी राय बताया है। श्री सिंहदेव ने कहा कि, प्रदेश में चुनावी नेतृत्व का फैसला केंद्रीय नेतृत्व करता है, न कि व्यक्तिगत राय के आधार पर। उन्होंने स्पष्ट किया कि, चरणदास महंत का बयान कांग्रेस पार्टी का आधिकारिक बयान नहीं था। उन्होंने आगे कहा कि, कांग्रेस सामूहिक नेतृत्व में विश्वास रखती है और चुनाव से पहले मुख्यमंत्री पद का चेहरा घोषित नहीं करती है।

कांग्रेस पीसीसी चीफ दीपक बैज और नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत के नेतृत्व में कांग्रेस एकजुट होकर कार्य कर रही है। पार्टी के सभी नेता और कार्यकर्ता संगठन को मजबूत करने के लिए समर्पित हैं। पूर्व डिप्टी सीएम टी एस सिंह देव ने कहा कि, महतारी वंदन योजना बंद नहीं होगी। महतारी वंदन योजना कांग्रेस की सोच थी, जिसे भाजपा चुनाव में घोषणा पत्र के रूप में ला रही है। कांग्रेस की सोच पर भाजपा देश में योजनाएं बना रही है। एक बार योजना हो गई लागू, किसी की भी सरकार आए वह बंद नहीं होती।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
Eid 2025: ईद पर खूब जचेंगी ऐसी ट्रेंडी ज्वेलरी, आज ही खरीद कर रख लें होली 2025: लड़कों के लिए स्किन केयर टिप्स, रंग खेलने से पहले अपनाएं ये उपाय
Eid 2025: ईद पर खूब जचेंगी ऐसी ट्रेंडी ज्वेलरी, आज ही खरीद कर रख लें होली 2025: लड़कों के लिए स्किन केयर टिप्स, रंग खेलने से पहले अपनाएं ये उपाय